IND Vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चुनौती दी, 188 रनों के लक्ष्य का सामना करेगा भारत…

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 188 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम को अब यह लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना होगा।

अहमदाबाद: आज सुपर-8 के तीसरे मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला जारी है।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। डेविड मिलर ने 63 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ब्रेबिस ने भी 45 रन बनाए। अंत में, ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुँचाया।

भारत के लिए अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट और बुमराह ने 3 विकेट लिए। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। हालांकि, वरुण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए। हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर को कोई विकेट नहीं मिला

भारत की टीम से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती इस मैच में भारत की तरफ से खेल रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका की टीम से एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए हैं और भारत के सामने 188 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। अब भारत को इस लक्ष्य का पीछा करना है।

Related Articles

Back to top button