IND vs SL World Cup 2023: टीम इंडिया की घातक गेंदबाजी, श्रीलंका की आधी से ज्यादा टीम ढेर, 14 रन पर 6 विकेट गिरे

भारत और श्रीलंका के बीच आज आईसीसी वर्ल्डकप का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत और श्रीलंका की टीम वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत के बल्लेबाजों ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 357 रन बनाए और श्रीलंका को 358 रन का लक्ष्य दिया। वहीं भारत के 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। बता दें, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया था।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और श्रीलंका के बीच आज आईसीसी वर्ल्डकप का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत और श्रीलंका की टीम वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत के बल्लेबाजों ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 357 रन बनाए और श्रीलंका को 358 रन का लक्ष्य दिया। वहीं भारत के 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। बता दें, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया था।

भारत के 358 रनों के लक्ष्य के लिए बैटिंग करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही। श्रीलंका की टीम को छठवां झटका लगा है, श्रीलंका टीम को 14 रन पर छठवां झटका लगा है। मो.शमी ने 2, सिराज ने 3 विकेट लिए हैं। वहीं बुमराह ने एक विकेट लिया है। 3 रन के स्कोर पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा है। कप्तान कुसल मेंडिस भी 10 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गये। सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इस मैच में यह सिराज की तीसरी सफलता है। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 7 रन और 4विकेट है। श्रीलंका की हालत ये है कि करुणारत्ने, निसांका और समरविक्रमा अपना खाता खोलने बिना पवेलियन लौट गये। बुमराह और सिराज की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गये।

भारत ने श्रीलंका के सामने 358 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 357 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने पांच विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button