IND vs WI 3rd T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त

डेस्क : भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े लक्ष्य का दबाव हो या मुकाबले में अचानक बदले हालात, टीम आखिरी गेंद तक लड़ना जानती है। इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत ने मेहमान टीम को 14 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

बता दे कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही। शुरुआती दो ओवरों में कोई बाउंड्री नहीं लगी और संजू सैमसन महज तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। अभिषेक ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने 30 गेंदों पर 69 रन की तेजतर्रार पारी खेली। ईशान किशन ने भी उनका अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 108 रन की साझेदारी हुई, जिससे भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ता नजर आया।

कुछ गेंदों में बदला मैच का रुख

वही भारतीय टीम जब मजबूत स्थिति में थी, तभी विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया। रोस्टन चेज ने ईशान किशन को स्टंपिंग कराया। इसी ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर भी एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। अगले ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गिरने से भारतीय पारी को बड़ा झटका लगा। इसके बाद तिलक वर्मा ने पारी को आगे बढ़ाया। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी तेजी से रन जुटाए। नीतीश रेड्डी ने 21, अक्षर पटेल ने 20, अर्शदीप सिंह ने 11 और प्रिंश यादव ने नाबाद 13 रन बनाए। भारतीय टीम 20 ओवर में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

अर्शदीप और नमन धीर ने पलटी बाजी

224 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अर्शदीप सिंह ने पिछले मुकाबले में शतक लगाने वाले कप्तान शाई होप को बोल्ड कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई।

इसके बाद नमन धीर ने शिमरोन हेटमायर को आउट करके वेस्टइंडीज की पारी पर दबाव बढ़ाया। हेटमायर ने 26 गेंदों में 43 रन बनाए। अक्षर पटेल ने रोवमैन पॉवेल का विकेट लिया, जबकि नमन धीर ने कामिल पूरन को पवेलियन भेजकर भारतीय टीम को अहम सफलता दिलाई। पूरन ने 27 गेंदों पर 42 रन बनाए।

आखिरी ओवरों में नहीं चला कैरेबियाई दांव

एक समय वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य के करीब पहुंचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने निर्णायक मौकों पर विकेट निकालकर मैच पर पकड़ बनाए रखी। नीतीश रेड्डी ने क्वेंटिन सैम्पसन को आउट कराने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने शेरफेन रदरफोर्ड को बोल्ड करके भारत की जीत की राह आसान कर दी।

वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन और नमन धीर ने दो विकेट हासिल किए।

अभिषेक शर्मा ने बनाए खास रिकॉर्ड

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई उपलब्धियां भी हासिल कीं। उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1024 गेंदों में 2000 रन पूरे किए। इसके अलावा 20 से कम गेंदों में आठवीं बार अर्धशतक बनाकर उन्होंने अपनी तेज बल्लेबाजी का दम दिखाया।

भारत की इस जीत में बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। अब पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है और अगले मुकाबले में उसकी नजर बढ़त मजबूत करने पर होगी।

Related Articles

Back to top button