
IND vs ZIM: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के सामने 257 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 26 रन बनाए, वहीं अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन (24 गेंदों में 38 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के थे। सूर्या के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने शानदार खेल दिखाया और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 84 रनों की अविजित साझेदारी की।
हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों में टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा और कप्तान सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिया।









