
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार भले ही प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा कर रही हो लेकिन सरकार का यह दावा राजधानी लखनऊ में फेल होता नजर आ रहा है जिससे परेशान होकर लोग गड्ढों वाली सड़कों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है.
आपको बतादे की पूरा मामला राजधानी के मोहनलालगंज के नगराम खुजौली मार्ग का जो इन दिनों पूरी तरह से तालाब नुमा गड्ढों में तब्दील हो चुका है जिससे आय दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे और लगातार हादसों का शिकार हो रहे जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया बावजूद सड़क की स्थिति में आज तक कोई सुधार नहीं हुआ.
अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान होकर क्षेत्र के लोगों ने किसानों के साथ अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की. किसानों ने बताया की धरना तब तक चलेगा जब तक गड्ढों वाली सड़क का निर्माण नहीं हो जाता।वही अब ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आखिर सरकार क्या कुछ कवायद करती है जिससे लोगों को गड्ढे वाली सड़क से मुक्ति मिल सके.









