भाजपा की हर बात झूठ…, INDIA गठबंधन के संयुक्त प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अखिलेश बोले पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जो हवा चल रही है वो पूरे प्रदेश में गाज़ियाबाद से लेकर गाजीपुर तक बीजेपी का सफाया करेगी।

गाजियाबाद में INDIA गठबंधन की संयुक्त बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भाजपा की हर बात झूठी निकली। उनके वादे झूठे निकले। ना किसान की आय दोगुनी हुई, ना नौजवानों को रोजगार मिला। विकास के जो सपने दिखाए थे वे भी अधूरे हैं।

सपा प्रमुख ने कहा, इनका जो नैतिकता का बुलबुला था वे भी टूट गया। चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। न केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों ने जो कमाया है उसको भी अपने साथ रख रहे हैं। डबल इंजन का दावा करने वालों की होर्डिंग देखिए। अब डबल नहीं अकेले दिखाई देते हैं।

अखिलेश बोले पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जो हवा चल रही है वो पूरे प्रदेश में गाज़ियाबाद से लेकर गाजीपुर तक बीजेपी का सफाया करेगी। इलेक्टोरल बॉन्ड सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं। नौजवानों का भविष्य अधर में हैं।

उन्होंने कहा, “भाजपा की हर बात झूठी निकली उनके वादे झूठे निकले, ना किसान की आय दोगुनी हुई ना नौजवानों को रोजगार मिला। विकास के जो सपने दिखाए थे वे भी अधूरे हैं। इनका जो नैतिकता का बुलबुला था वे भी टूट गया। चुनावी बॉन्ड ने उनका बैंड बजा दिया। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। ना केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों ने जो कमाया है उसको भी अपने साथ रख रहे हैं…जो डबल इंजन का दावा करते रहे उनकी होर्डिंग देखिए, अब डबल नहीं अकेले दिखाई देते हैं।”

Related Articles

Back to top button