‘इंडिया गठबंधन परिवारवाद का पोषक’…BJP राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले गृहमंत्री

देश ने 77 साल में 17 लोकसभा चुनाव देखे है.गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है.देश ने तय किया है फिर मोदी सरकार.आगे उन्होंने कहा कि उग्रवाद,नक्सलवाद,आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा है.

दिल्ली- बीजेपी राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है. अधिवेशन में बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए.अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन हुआ.अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि हम विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहे है. 2024 में फिर मोदी जी पीएम बनेंगे. 10 साल में तेजी से विकास हुआ.10 साल में देश सुरक्षित और समृद्ध हुआ है.

देश ने 77 साल में 17 लोकसभा चुनाव देखे है.गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है.देश ने तय किया है फिर मोदी सरकार.आगे उन्होंने कहा कि उग्रवाद,नक्सलवाद,आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा है.किसानों को 6 हजार रुपये दे रहे हैं.

आगे उन्होंने ये भी कहा कि भ्रष्टाचार,परिवारवाद को खत्म किया है.विपक्ष जातिवाद,परिवारवाद को बढ़ावा दे रहा है.कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है. NDA और परिवारवादी पार्टियों के बीच लड़ाई है.इंडिया गठबंधन परिवारवाद का पोषक है.

Related Articles

Back to top button