
INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव में एनडीए को चुनौती देने के लिए बनी इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी बीच महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला तैयार हो चुका है।
शिवसेना (यूबीटी) के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। राज्य के कुल 48 सीटों में से शिवसेना (यूबीटी) को 20, कांग्रेस को 15, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) 10 सीटें और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाडी पार्टी को 2 सीटों पर सहमति बनी है। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।
बता दें कि पश्चिम बंगाल, बिहार और पंजाब में झटका खाई इंडिया गठबंधन के लिए महाराष्ट्र से राहत भरी खबर है। क्योंकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और पंजाब में भगवंत मान सरकार अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। जबकि बिहार में जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एनडीए में वापसी कर ली है।









