India Alliance Mega Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन करेगा शक्ति प्रदर्शन, महारैली में लगेगा विपक्षी नेताओं का जमावड़ा

INDIA गठबंधन आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन करेगा। रैली सुबह 11 बजे से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ एक ...

डेस्क: INDIA गठबंधन आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन करेगा। रैली सुबह 11 बजे से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ एक प्रदर्शन के रूप में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के कई नेता रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की ‘महारैली’ में शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में 20,000 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी वाली रैली करने का आयोजन प्रशासन से मिल गया है। आप नेता के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ‘महारैली’ को संबोधित करेंगी या नहीं, इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

इस रैली में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन, डीएमके नेता तिरूचि शिवा, नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी रैली में शामिल होंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी रैली में शामिल होंगी। सोरेन फिलहाल जेल में हैं।

आम आदमी पार्टी की तरफ से तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में I.N.D.I.A गठबंधन पार्टियों के प्रमुख चेहरे एकजुट एक मंच पर नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button