
नई दिल्ली. दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश भारत एक वैश्विक बाजार के रूप में तेजी से उभर रहा है। इस बात का खुलासा इनवेस्को ग्लोबल सॉवरेन एसेट मैनेजमेंट स्टडी के सर्वे में हुआ है। 21 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति का प्रतिनिधित्व करने वाले 85 सॉवरेन वेल्थ फंड और 57 केंद्रीय बैंकों के मुताबिक, भारत अब निवेश के लिए एक उभरता हुआ बाजार है। भारत ने उभरते बाजारों में संप्रभु निवेश (Sovereign Investment) के लिए सबसे आकर्षक वैश्विक लक्ष्य के रूप में चीन को पीछे छोड़ दिया है।
भारत बना दुनिया का नंबर 1 बाजार, उभरते निवेश में चीन को पीछे छोड़ा !
इनवेस्को ग्लोबल सॉवरेन एसेट मैनेजमेंट स्टडी के सर्वेक्षण से पता चलता है कि भारत संप्रभु निवेशकों द्वारा मांगी जाने वाली विशेषताओं का उदाहरण है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में बेहतर व्यापार, राजनीतिक स्थिरता, अनुकूल जनसंख्यिकी और सॉवरेन इन्वेस्टर्स और अनुकूल वातावरण के लिए सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। यही वजह है कि भारत अब निवेश के लिए सबसे आकर्षक उभरते बाजार के रूप में चीन को पीछे छोड़ दिया है।
डेवलपमेंट सॉवरेन ने माना है कि भारत अब व्यापार और राजनीतिक स्थिरता के मामले में बेहतर स्थिति में है। भारत की बढ़ती जनसंख्या, गुड रेगुलेशन इनिशिएटिव और सॉवरेन इन्वेस्टर्स के लिए बेहतर वातावरण भी है। सर्वे के मुताबिक, वार्षिक सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 85 सॉवरेन वेल्थ फंड और 57 केंद्रीय बैंकों में से 85 प्रतिशत से अधिक का मानना है कि आने वाले दशक में मुद्रास्फीति अब पिछले दशक की तुलना में अधिक होगी।









