भारत ने रच दिया इतिहास, अछूते दक्षिणी हिस्से पर उतरा चंद्रयान-3

भारत के ISRO ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग कर दी है. सफलतापूर्वक तरीके से चांद पर चंद्रयान-3 लैंड हो गया है.

डिजिटल डेस्क- अंतरिक्ष में भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. भारत के ISRO ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग कर दी है. सफलतापूर्वक तरीके से चांद पर चंद्रयान-3 लैंड हो गया है. लैंडिंग से पहले आखिरी के पल काफी ज्यादा महत्वपूर्ण थे. लैंडर विक्रम चांद की धरती पर सारे खतरे को पार करते हुए सही तरीके से लैंड हो गया है. जिस चंद्रयान-3 पर दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं. उस चंद्रयान-3 ने दक्षिणी ध्रुव पर अपनी फतह का तमगा लगा दिया है.

दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 ने अपने कदम रख दिए है. भारत के लिए हर तरीके से ये एक ऐतिहासिक पल है. और अब रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम अगले 14 दिन तक दोनों ही अपने कमाल को दिखाएंगे. और चांद के रहस्य को खोज निकालेंगे. ये दक्षिणी ध्रुव से जुड़ी कठिन परिस्थित को देखेंगे,समझेंगे और इसरो को साझा करेंगे. चांद की कई नई तस्वीरों को शेयर करेंगे.

Related Articles

Back to top button