लखबीर सिंह लांडा को भारत ने घोषित किया आतंकवादी, पुलिस मुख्यालय पर पर रॉकेट हमला..सिद्धू मूसे वाला मर्डर सहित कई आरोप

गृह मंत्रालय के अनुसार लांडा को खालिस्तानी समूह, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य माना है। लांडा का हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी है।

भारत ने एक और भगोड़े कनाडा स्थित गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित  कर दिया है। लांडा पंजाब जिले के तरणताल का रहनेवाला है। इस समय कनाडा के अल्बर्टा में रह रहा है। गृह मंत्रालय के अनुसार लांडा आतंकवादी गतिविधियों के अलावा 2021 में पंजाब पुलिस के थाने पर रॉकेट से हमले में भी शामिल था। लांडा का जन्म वर्ष 1989 में पंजाब के तरणताल में हुआ था। वह 2017 में कनाडा भाग गया था। गृह मंत्रालय ने लांडा को खालिस्तानी समूह, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य माना है। लांडा को हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी माना जाता है। रिंदा पाकिस्तान स्थित एक गैंगस्टर है। उसने बीकेआई के साथ हाथ मिलाया है।

लांडा ने भारत में कई हमलों को अंजाम दिया है। गृह मंत्रालय के अनुसार लांडा मोहाली रॉकेट हमले के अलावा भारत में विभिन्न हिस्सों में आईईडी, अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटकों की आपूर्ति में भी उसका नाम शामिल था।

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार लांडा आतंकवादी मॉड्यूल के गठन, जबरन वसूली, हत्या, आईईडी लगाने, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी और भारत के अलग-अलग हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों में धन का उपयोग करने से संबंधित कई आरोप हैं। भारत के कई हिस्सों में उसके खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में धन का उपयोग करने से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। लांडा को कई खालिस्तानी आतंकवादियों से घनिष्ठ संबंध थे। जिसमें सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू और खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के दिवंगत हरदीप सिंह निज्जर का भी नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button