Ind vs NZ: विराट को लगे 8 साल, रोहित शर्मा ने 2 हफ्ते में ही कर दिखाया, कीवियों से हार के बाद बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड ने दूसरे मुकाबले में भारत को 113 रनों से हराकर 2-0 सीरीज पर कब्जा करते हुए ऐतिहासिक कारनामा किया है।

पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को शर्मनाक हार मिली है। दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 113 रनों से जीतकर तीन दिन में ही खेल खत्म कर दिया। कीवियों ने सीरीज पर 2-0 से बढ़त बनाकर कब्जा कर लिया। इस जीत से एक तरफ जहां न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक कारनामा किया। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को 12 सालों बाद घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। साथ ही रोहित शर्मा के नाम एक खराब रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया।

रोहित के नाम दर्ज हुआ खराब रिकॉर्ड

कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में हार के बाद उनका नाम एक खराब लिस्ट में शामिल हो गया। दरअसल, इस सदी में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाले कप्तान की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम पहले नंबर पर हैं। इस सदी में रोहित की कप्तानी में घरेलू मैदान पर खेले गए टेस्ट मुकाबलों में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 4 मैच हारे हैं।

इस सदी में सर्वाधिक घरेलू टेस्ट मैच हारने वाले भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा- 4 मैच
महेंद्र सिंह धोनी- 3 मैच
सौरव गांगुली- 3 मैच

2 हफ्तों में लगातार 2 हार

विराट कोहली की कप्तानी में भारत को 8 सालों में दो बार घरेलू मैदान पर खेले गए टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने महज 2 हफ्तों में 2 घरेलू टेस्ट मैच हार चुकी है। फिलहाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच अभी बचा हुआ है, जिसे 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

न्यूजीलैंड ने दूसरे मुकाबले में भारत को 113 रनों से हराकर 2-0 सीरीज पर कब्जा करते हुए ऐतिहासिक कारनामा किया है। दरअसल, न्यूजीलैंड इससे पहले कभी भी भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीता था। बता दें भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 1955 से टेस्ट खेला जा रहा है। ऐसे में 12 टेस्ट सीरीज खेलने के बाद कीवियों ने 68 साल में पहली बार सीरीज पर कब्जा करने पर कामयाब रहा है।

Related Articles

Back to top button