
Closed 32 Airports List: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए देश के 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों पर रोक लगा दी है। यह रोक 15 मई की सुबह 5:29 बजे तक लागू रहेगी। यह कदम पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन घुसपैठ की आशंका और सीमा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
किन एयरपोर्ट्स पर लगी रोक?
DGCA और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने ‘नोटिस टु एयरमैन’ (NOTAM) जारी कर प्रभावित हवाई अड्डों की सूची जारी की है।
देखें बंद किए गए 32 हवाई अड्डों की लिस्ट
| क्रम संख्या | शहर/हवाई अड्डा |
|---|---|
| 1 | उधमपुर |
| 2 | अंबाला |
| 3 | अमृतसर |
| 4 | अवंतीपुरा |
| 5 | बठिंडा |
| 6 | भुज |
| 7 | बीकानेर |
| 8 | चंडीगढ़ |
| 9 | हलवारा |
| 10 | हिंडन |
| 11 | जैसलमेर |
| 12 | जम्मू |
| 13 | जामनगर |
| 14 | जोधपुर |
| 15 | कांडला |
| 16 | कांगड़ा (गग्गल) |
| 17 | केशोद |
| 18 | किशनगढ़ |
| 19 | कुल्लू मनाली (भुंतर) |
| 20 | लेह |
| 21 | लुधियाना |
| 22 | मुंद्रा |
| 23 | नलिया |
| 24 | पठानकोट |
| 25 | पटियाला |
| 26 | पोरबंदर |
| 27 | राजकोट (हीरासर) |
| 28 | सरसावा |
| 29 | शिमला |
| 30 | श्रीनगर |
| 31 | थोईस |
| 32 | उत्तरलाई |
भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय (DGCA) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के बाद, एयर इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी साझा की कि विमानन अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 15 मई सुबह 5:29 बजे तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, भुज, जामनगर और राजकोट हवाई अड्डों के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यह अस्थायी उड़ान रद्दीकरण सुरक्षा कारणों से लागू किया गया है, और इस बारे में आगे की जानकारी मिलती रहेगी।
एयर इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन यात्रियों के पास इस अवधि के दौरान यात्रा के लिए वैध टिकट हैं, उन्हें एक बार की छूट दी जाएगी। इसके तहत, वे अपनी उड़ान को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फिर से निर्धारित कर सकते हैं या रद्द की गई उड़ानों के लिए पूरी राशि का रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। यह कदम यात्रियों को होने वाली असुविधाओं से बचाने के लिए उठाया गया है, और एयर इंडिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों की यात्रा सुगम और परेशानी-मुक्त हो।









