विश्व स्वास्थ्य सेवा उद्योग पर साइबर हमले में भारत दुसरे स्थान पर !

स्वास्थय सेवा क्षेत्र में साइबर हमलों के मामले में भारत दुसरे स्थान पर है। साइबर सुरक्षा फर्म क्लाउडसेक ने मंगल वार को रिपोर्ट जारी कर , विश्व के सुरक्षा क्षेत्र में हो रहे साइबर हमलों पर सचेत किया...

स्वास्थय सेवा क्षेत्र में साइबर हमलों के मामले में भारत दुसरे स्थान पर है। साइबर सुरक्षा फर्म क्लाउडसेक ने मंगल वार को रिपोर्ट जारी कर , विश्व के सुरक्षा क्षेत्र में हो रहे साइबर हमलों पर सचेत किया। स्वास्थय सेवा क्षेत्र में साइबर हमलों के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर तो वहीं भारत दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट ने बताया की इस साल सबसे ज्यादा स्वास्थय सेवा पर साइबर हमले अमेरिका में हुए हैं। साल 2021 में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 71 लाख के अधिक साइबर हमले हुए थे। जिनमे सबसे ज्यादा कुल साइबर हमलों का 28 फीसदी सिर्फ अमेरिका की स्वास्थ्य सेवा पर हुए हैं ,वहीं 7.7 फ़ीसदी के साथ भारत दूसरे स्थान पर रहा। फर्म ने बताया की सुरक्षा क्षेत्र में बढ़े साइबर हमलों का कारण तकनीक के प्रयोग का बढ़ना है। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बढ़ रहे इंटरनेट एवं तकनीक के उपयोग के कारण ही चिकित्सा क्षेत्र में साइबर हमलों में बढ़ोतरी हुयी है।

क्लाउडसेक भारतीय साइबर सुरक्षा निगरानी संस्था सीआइआरटी-इन को साइबर खतरे की जानकारी देता है। क्लाउडसेक ने बताया की इस साल अप्रैल माह तक ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा 70 करोड़ साइबर हमले हुए है। थाईलैंड इस क्रम में शुरूआती 4 महीनों में आये आकड़ों के अनुसार दुसरे नंबर पर है, जहां 10 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आये हैं। यह आँकड़े सभी क्षेत्रों में हुए साइबर हमलों के हैं।

Related Articles

Back to top button