
श्रीहरिकोटा- आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है. आज लॉन्च चंद्रयान-3 किया जाएगा. 4 साल बाद एक बार फिर महामिशन पर ISRO है.इस बार चंद्रयान-3 इतिहास रचेगा.दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश भारत बन सकता है. अधूरे सपने को पूरा करने आज चंद्रयान-3 रवाना होगा.आज दोपहर 2.35 बजे पर चंद्रयान-3 रवाना होगा.सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना किया जाएगा.
बता दें कि लखनऊ की रितु चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराएंगी.लखनऊ की रितु करिधाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली.वरिष्ठ वैज्ञानिक रितु करिधाल मिशन की डायरेक्टर है.लखनऊ की बेटी रितु की अगुवाई में चंद्रयान-3 रवाना होगा. रितु करिधाल मंगलयान की डिप्टी डायरेक्टर रह चुकीं हैं. चंद्रयान 2 में भी करिधाल मिशन डायरेक्टर रह चुकी हैं और चंद्रयान 3 की भी मिशन डायरेक्टर करिधाल है.
करिधाल के पास चंद्रयान 3 के लैंडिंग की जिम्मेदारी है. ‘रॉकेट वुमेन’ रितु करिधाल का जन्म राजाजीपुरम में हुआ था.शुरुआती पढ़ाई ऐगनिस पब्लिक स्कूल,नवयुग विद्यालय से की है.









