भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने किया तलाक का ऐलान, भावुक पोस्ट वायरल

पिछले 15 महीने अदालतों के चक्कर लगाने, धैर्य और सहनशीलता से सीखने और सच्चाई से मिलने वाली ताकत को महसूस करने में बीते.

भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर मुश्किल भरे दौर से गुजर रहे है…भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने तलाक का ऐलान कर दिया है…

राहुल चाहर ने शुक्रवार को अपने तलाक की घोषणा की. 26 साल के राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस चौंकाने वाली खबर को साझा किया. जिसमें उन्होंने अपने चार साल के वैवाहिक जीवन को समाप्त करने का फैसला किया.

जानकारी के लिए बता दें कि राहुल ने अपनी पत्नी ईशानी जौहर से मार्च 2022 में शादी की थी, और अब 20 फरवरी 2026 को उनका तलाक औपचारिक रूप से हुआ है. राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जीवन के पाठ सीखे, जिनकी उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी. पिछले 15 महीने अदालतों के चक्कर लगाने, धैर्य और सहनशीलता से सीखने और सच्चाई से मिलने वाली ताकत को महसूस करने में बीते.

राहुल चाहर का पोस्ट
राहुल ने कहा, “मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि अब वह पहले से ज्यादा समझदार, आत्म-जागरूक और अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट हैं.

राहुल ने तलाक के इस कठिन अनुभव को एक नई शुरुआत के रूप में देखा और कहा, “अब से मैं अपने जीवन को आत्म-सम्मान, शांति और बेहतर फैसलों की नींव पर आगे बढ़ाऊंगा.” उन्होंने यह भी साफ किया कि वह किसी प्रकार की कड़वाहट नहीं रखते, बल्कि सीख और गरिमा के साथ आगे बढ़ने का साहस रखते हैं.

राहुल चाहर का आईपीएल करियर

राहुल चाहर आईपीएल के नियमित खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 2017 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स में अपनी पहचान बनाई थी. इसके बाद राहुल ने मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेला.अब सीएसके ने आईपीएल 2026 से पहले राहुल को ₹5.2 करोड़ में खरीदा है.

राहुल ने कहा, “मैं इस अध्याय को क्रोध या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ समाप्त कर रहा हूं. कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं बने होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं। मैं अब अधिक समझदार, आत्म-जागरूक और उस जीवन के प्रति आश्वस्त होकर आगे बढ़ रहा हूं जिसे मैं बनाने का हकदार हूं.”

Related Articles

Back to top button