Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल के सूखे को किया समाप्त, ऑस्ट्रेलिया को 3-2 के अंतर से हराया, सीएम योगी ने जीत की दी बधाई

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय हॉकी ने मुकाबले के आगाज से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। इस दौरान अभिषेक ने 1 गोल तो हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे।

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। भारत ने यह मैच 3-2 के अंतर से जीता है। वैसे क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों ने अपनी जगह बनाई हुई है। लेकिन यह जीत टीम के लिए काफी महत्त्वपूर्ण है। इस जीत ने भारतीय टीम का हौसला अफजाई की है, जिससे वह नॉक आउट मुकाबलों में बढ़िया प्रदर्शन कर सकती है।

मैच का रहा ऐसा हाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय हॉकी ने मुकाबले के आगाज से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। इस दौरान अभिषेक ने 1 गोल तो हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के थॉमस क्रेग और ब्लेक गोवर्स ने 1-1 गोल किए। वहीं, अंत में भारत ने 3-2 के अंतर से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ भारत पूल बी की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुचं गई। आपको बता दें भारत के 5 मैचों में 10 प्वाइंट्स हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों में 9 प्वाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है।

52 साल के सूखे को किया समाप्त

इस जीत के साथ भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल के सूखे को समाप्त कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने साल 1972 के ओलंपिक में हराया था। वहीं, पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अभी तक सिर्फ बेल्जियम से टीम को शिकस्त मिली है। भारत ने ओलंपिक का आगाज न्यूजीलैंड को हराकर किया था। जबकि अर्जेंटीना के खिलाफ मैच ड्रा किया था। इसके अलावा आयरलैंड को हराया था।

सीएम योगी ने दी जीत की बधाई

X पर पोस्ट शेयर करते हुए सीएम योगी ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने लिखा कि 52 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर विजय प्राप्त की है। सभी खिलाड़ियों और देश वासियों को हार्दिक बधाई। ये ऐतिहासिक विजय हर भारतीय की है। विजय का यह क्रम ऐसे ही चलता रहे।

Related Articles

Back to top button