Paris Olympic 2024: भारतीय हॉकी टीम ने दूसरी बार जीता ब्रॉन्ज मेडल, स्पेन को 2-1 से दी मात

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। ऐसे में टीम को दूसरी बार यह मेडल मिला है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की झोली में एक और मेडल आ गया है। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। सेमिफाइनल में जर्मनी से हार मिलने के बाद ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय हॉकी टीम की भिड़ंत स्पेन से थी। ऐसे में 2-1 से जीतकर भारत ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया है।

भारतीय हॉकी टीम ने जीता दूसरा ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। ऐसे में टीम को दूसरी बार यह मेडल मिला है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर हासिल किया था।

हरमनप्रीत ने दागे 2 गोल

पेरिस ओलंपिक 20241 में ब्रॉन्ज के लिए खेल रही भारत और स्पेन की टीम ने पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं दाग नहीं पाया था। दूसरे क्वार्टर के शुरूआत में स्पेन ने 1 गोल कर मैच में 1-0 की लीड बना ली थी। लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्वार्टर के अंत में ही 1 गोल दागा और मुकाबला 1-1 से बराबर हो गया। वहीं तीसरे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत ने गोल कर मैच में 2-1 से बढ़त बना लिया और अंत तक मैच में भारत ने लीड बनाए रहा, जिसकी वजह से वह ओलंपिक में दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।

Related Articles

Back to top button