भारतीय मूल के सूर्या ने तोड़ा मार्क जुकरबर्ग का रिकार्ड, दिल्ली से अमेरिका का सफर और अब बने सबसे युवा अरबपति

टेक्नोलॉजी के दौर में युवा तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और भारतीय मूल के Surya Midha इसका ताजा उदाहरण हैं। महज 22 साल की ...

टेक्नोलॉजी के दौर में युवा तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और भारतीय मूल के Surya Midha इसका ताजा उदाहरण हैं। महज 22 साल की उम्र में सूर्या ने 2.2 बिलियन डॉलर (करीब 18,000 करोड़ रुपये) की संपत्ति हासिल कर दुनिया के सबसे युवा सेल्फ-मेड अरबपति बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इससे पहले यह खिताब 23 साल की उम्र में Mark Zuckerberg के पास था, जिसे सूर्या ने 18 साल बाद तोड़ दिया है।

Mercor ने दिलाई बड़ी सफलता

सूर्या मिधा ने साल 2023 में अपने साथियों Brendan Foody और Adarsh Hiremath के साथ मिलकर AI स्टार्टअप Mercor की शुरुआत की थी।

यह एक AI-बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जहां AI अवतार के जरिए उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए जाते हैं और कंपनियों को सही टैलेंट चुनने में मदद मिलती है। इससे भर्ती प्रक्रिया तेज और आसान हो जाती है।

फंडिंग के बाद बढ़ी कंपनी की वैल्यू

अक्टूबर 2025 में Mercor को 350 मिलियन डॉलर की ‘सीरीज C’ फंडिंग मिली, जिसके बाद कंपनी की वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर तक पहुंच गई। फिलहाल ब्रेंडन फूडी कंपनी के CEO, आदर्श हिरेमथ CTO और सूर्या मिधा बोर्ड चेयरमैन हैं।

दिल्ली से अमेरिका तक का सफर

सूर्या मिधा का परिवार मूल रूप से Delhi का है, जो बाद में अमेरिका जाकर बस गया। उनका जन्म Mountain View में हुआ और परवरिश कैलिफोर्निया में हुई। उन्होंने Georgetown University से पढ़ाई की है।

फोर्ब्स के मुताबिक, सूर्या फिलहाल दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button