
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद संजय जैसवाल, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सांसद संजय कुमार झा के साथ विचार-विमर्श के बाद दीपावली और छठ पर्व के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों की वापसी यात्रा के दौरान भी पूरी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें और 20% रिटर्न छूट
यात्रियों की सुविधा के लिए 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच जाने वाली यात्राओं और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी यात्राओं पर 20% की छूट दी जाएगी। इस दौरान 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
नई ट्रेन सेवाएं और यात्री सुविधाएं
रेल मंत्री ने घोषणा की कि चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी:
- गया से दिल्ली
- सहारसा से अमृतसर
- छपरा से दिल्ली
- मुजफ्फरपुर से हैदराबाद
इसके अलावा, बौद्ध धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों को कवर करने वाली सर्किट ट्रेन शुरू की जाएगी, जिसमें वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजगीर, गया और कोडरमा शामिल होंगे।
रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार
- बक्सर–लखीसराय रेल सेक्शन को चार लाइन कॉरिडोर में विकसित किया जाएगा।
- पटना में रिंग रेलवे सिस्टम तैयार किया जाएगा।
- सुल्तानगंज और देवघर के बीच रेल कनेक्शन स्थापित किया जाएगा।
- पटना और अयोध्या के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।
- लौकाहा बाजार में वॉशिंग पिट सुविधा बनाई जाएगी।
- बिहार में कई नए रोड ओवरब्रिज पर कार्य किया जाएगा।









