भारत का निर्यात अक्टूबर में तोड़ा रिकॉर्ड, 31 दिनों में भेजा गया 39.2 अरब डॉलर का सामान

भारत को 2030 तक 2,000 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। पिछले पांच साल में भारत की निर्यात..

भारत का निर्यात अक्टूबर में जोरदार तरीके से बढ़ा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2023 में भारत का निर्यात 17.25 प्रतिशत बढ़कर 39.2 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 33.43 अरब अमेरिकी डॉलर था।

66.34 अरब अमेरिकी डॉलर

वहीं, अक्टूबर में भारत का आयात 3.9 प्रतिशत बढ़कर 66.34 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि पिछले साल यह 63.86 अरब अमेरिकी डॉलर था। इस वृद्धि का कारण घरेलू कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मकता और सरकारी समर्थन बताया जा रहा है।

800 अरब डॉलर के पार जाने का अनुमान

चालू वित्त वर्ष में भारत का माल और सेवा निर्यात 800 अरब डॉलर के पार जाने का अनुमान है। इसके अलावा, अक्टूबर में व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) 27.14 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

34.58 अरब अमेरिकी डॉलर हुआ

सितंबर में भारत का निर्यात 0.5 प्रतिशत बढ़कर 34.58 अरब अमेरिकी डॉलर हुआ था। अप्रैल से अक्टूबर तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत का निर्यात 3.18 प्रतिशत बढ़कर 252.28 अरब डॉलर और आयात 5.77 प्रतिशत बढ़कर 416.93 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

अक्टूबर निर्यात के लिए अच्छा रहा

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि अक्टूबर निर्यात के लिए बहुत अच्छा महीना रहा और यदि यही गति बनी रही तो इस वित्त वर्ष में निर्यात 800 अरब डॉलर को पार कर जाएगा।

भारत को 2030 तक 2,000 अरब डॉलर के निर्यात

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का कुल माल और सेवा निर्यात 778 अरब डॉलर था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा था कि भारत को 2030 तक 2,000 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। पिछले पांच साल में भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता खासतौर पर पेट्रोलियम, रत्न, कृषि रसायन और चीनी जैसे क्षेत्रों में बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button