Chess में भारत का नाम रोशन, सुसान पोल्गर ने PM Modi को किया याद और गुकेश को दी शुभकामनाएं

सुसान पोल्गर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर PM Modi का 2022 का पत्र साझा करते हुए कहा, “कुछ साल पहले मुझे PM Modi का यह पत्र मिला था..."

नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी सुसान पोल्गर ने वो दिन याद किया जब 2022 के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक पत्र भेजा था। इस पत्र में PM Modi ने भारत के युवा शतरंज खिलाड़ियों के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की थी। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व चैंपियन Gukesh Dommaraju को नॉर्वे शतरंज 2025 के राउंड 6 में विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उनकी पहली क्लासिकल जीत पर भी बधाई दी।

सुसान पोल्गर ने PM Modi के समर्थन को सराहा

सुसान पोल्गर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर PM Modi का 2022 का पत्र साझा करते हुए कहा, “कुछ साल पहले मुझे PM Modi का यह पत्र मिला था, जिसमें उन्होंने मेरे काम और भारतीय खिलाड़ियों के प्रति समर्थन की सराहना की थी। यह उनके कार्यालय ने मुझसे सीधे संपर्क करके भेजा था। मैंने इसे मांगा नहीं था, लेकिन इस कृतज्ञता को मैं बहुत सम्मान देती हूं। यह बहुत अच्छा है कि वे (अपने सहायकों के जरिए) भारतीय शतरंज खिलाड़ियों और अन्य खेलों के खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं।”

गुकेश की कार्लसन पर ऐतिहासिक जीत

Gukesh Dommaraju ने मैग्नस कार्लसन के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रचा। इस जीत के बाद गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के सातवें राउंड में अपने साथी भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को भी हराया। हालांकि आठवें राउंड में हिकारू नाकामुरा ने गुकिश की जीत की लय को तोड़ते हुए उन्हें हराया, लेकिन गुकेश अभी भी 11.5 अंकों के साथ टॉप स्थानों में बने हुए हैं।

सुसान पोल्गर का सवाल और प्रशंसा

सुसान ने पीएम मोदी के गुकेश को बधाई देने वाले ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए पूछा, “क्या किसी अन्य देश के नेता अपने शतरंज खिलाड़ियों के लिए ऐसे ट्वीट करते हैं? मैं केवल अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली को ही जानती हूं जिन्होंने अपने खिलाड़ी फॉस्टीनो ओरो के लिए ऐसा किया है।”

उन्होंने गुकेश की जीत की तारीफ करते हुए कहा, “वह हर स्थिति में लड़ता है, चाहे स्थिति कितनी भी खराब हो। यही कार्लसन की ताकत भी रही है। यही चैम्पियंस की निशानी होती है।”

Related Articles

Back to top button
Získat tipy a triky pro zlepšení vašeho života! Zde najdete užitečné rady pro vaření, přírodní léčení a zahradničení. Buďte inspirativní a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje efektivněji. S našimi články se naučíte, jak si užívat život plněji a s radostí! Rodinné šílenství z této snídaně: Výroba brokolicových Druhá vlna výsetu! Co je ještě možné zaset Zapomenuté a složené recepty: Smazané brambory se zakysanou Užitečné tipy pro vaši zahradu a kuchyni: Objevte nové recepty, lifestylové triky a rady pro údržbu zahrady. Vše, co potřebujete vědět pro zdravý a šťavnatý zahradní obdělek.