भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों के हौसले बुलंद, पेट्रोलिंग कर रहे जवानों से की मारपीट

पिकअप में लदे अवैध सामग्रीयों को आरपार करने से रोक रहे जवानों से तस्कर भिड़े गए। जवानों को घेरकर तस्करों ने मारपीट की।

भारत नेपाल सीमा तस्करों का अड्डा बन चुका है। आए दिन इसकी खबरें भी प्रकाशित होती हैं। आज यानी गुरुवार को तस्करों ने तो भारतीय सुरक्षाबलों को सीधी चेतावनी दे डाली। दरअसल सुरक्षाबल चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अवैध सामग्रियों से लदी एक पिकप को सीमा पार करने से रोकने लगे तो तस्कर जवानों से भिड़ गए और जवानों को मारपीट कर पिकप लेकर चले गए।

बता दें कि भारत नेपाल सीमा पर तस्करों और एसएसबी जवानों के बीच मारपीट की खबर आ रही है। जहां तस्कर पेट्रोलिंग कर रहे जवानों से हाथापाई करके जब्त किए गए पिकप को कब्जे से छुड़ाकर ले गए। पिकअप में लदे अवैध सामग्रीयों को आरपार करने से रोक रहे जवानों से तस्कर भिड़े गए। जवानों को घेरकर तस्करों ने मारपीट की।

मारपीट में एक जवान के घायल होने की सूचना है। इसके बाद बार्डर पुलिस जांच में जुटी गई है। अब भारत नेपाल की खुली सीमा पर तस्करों की बढ़ती संख्या से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्करों के मनोबल बढ़ने से देश की सुरक्षा व्यवस्था खतरे में दिखाई दे रही है। सुरक्षाबलों के साथ मारपीट की घटना भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे निचलौल थाना क्षेत्र के कनमिसवा में हुई।

Related Articles

Back to top button