
बनारस के खगड़िया की इंदु देवी लापता हो गई हैं। परिवार वालों के साथ में रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए जा रही थीं। इस दौरान वह रास्ता भटक गईं। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।
इंदु देवी 23 जुलाई से गायब हैं। वह पति और देवर के साथ बनारस घूमने के लिए गई थीं। इंदु परिजनों के साथ में घूम रही थीं। दोपहर में सभी रेस्टोरेंट में भोजन के लिए जा रहे थे। इस दौरान इंदु देवी रास्ता भटक गईं। पुत्र उदय शंकर ने बताया कि काफी समय वाराणसी घूमने की प्लानिंग थी। पापा और चाचा भी साथ में थे। हम सभी खाना खाने के लिए जा रहे थे। हम लोगों को जिस रेस्टोरेंट में जाना था मां उससे आगे निकल गईं। इसके बाद मैदागिन में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पता चले तो इस नंबर पर दें जानकारी
परिजनों ने आम लोगों से मदद की गुहार लगाई। गुमशुदा महिला की जानकारी देने के लिए मोबाईल नंबर 9334888883, 7782026615 जारी किया है। महिला जिस समय गायब हुई उस समय केसरिया रंग की साड़ी पहनी थी।









