
रूडकी: पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाती रहती है। जिसमें लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूक किया जाता है। थाना जीआरपी लक्सर परिसर में एसओ ममता गोला के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
एसओ जीआरपी ममता गोला ने बताया की उनके द्वारा रेलवे स्टेशन लक्सर पर महिलाओं, वेंडर, कुली व अन्य रेल कर्मचारी गणों और राहगीरों को गौरा शक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दी गई। बताया की गौरा शक्ति ऐप प्ले स्टोर से सभी महिलाएं व उनके परिजन डाउनलोड कर सकते हैं और अगर महिला संबंधी या कोई भी अपराध घटित होता है तो उसकी सूचना बिना थाना जाए मोबाइल ऐप के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं। जिसमें आपकी पहचान को भी गुप्त रखा जाएगा।
एसओ जीआरपी ममता गोला ने बताया की उन्होंने रेलवे स्टेशन पर नियुक्त कर्मचारी गण व आने जाने वाले राहगीरों को 1090 तथा 112 और नशा मुक्ति अभियान के संबंध में भी जानकारी दी। वही साथ ही बच्चों को भिक्षा नहीं शिक्षा दो को लेकर भी उनके द्वारा जागरूक किया गया व बताया गया की यदि इस प्रकार का कोई भी वाक्या प्रकाश में आता है तो इसकी सूचना तत्काल थाना जीआरपी लक्सर को दे ताकि उनको रेस्क्यू किया जा सके।









