बुनियादी क्षेत्र की रफ्तार बढ़ी,जुलाई और पिछले साल की तुलना में

अप्रैल-अगस्त 2025 के दौरान आठ बुनियादी क्षेत्रों में औसत वृद्धि दर 2.8% रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 4.6% रही थी।

भारत के आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की वृद्धि दर अगस्त 2025 में 13 महीने के उच्चतम स्तर 6.3% पर पहुंच गई। कोयला, इस्पात और सीमेंट उत्पादन में विस्तार के चलते यह उछाल दर्ज हुआ। यह आधिकारिक आंकड़े सोमवार को जारी किए गए।

जुलाई 2025 में इन क्षेत्रों की वृद्धि दर 3.7% रही थी, जबकि अगस्त 2024 में यह (-) 1.5% पर थी। इससे साफ है कि मौजूदा साल में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सुधार की रफ्तार पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर रही है।

पिछले वर्ष के बराबर प्रदर्शन

गौरतलब है कि 6.3% की यही दर जुलाई 2024 में भी दर्ज हुई थी। यानी लगभग एक साल बाद बुनियादी ढांचे का क्षेत्र फिर से उसी रफ्तार पर लौटा है।

चालू वित्त वर्ष का हाल

अप्रैल-अगस्त 2025 के दौरान आठ बुनियादी क्षेत्रों में औसत वृद्धि दर 2.8% रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 4.6% रही थी। यानी इस साल शुरुआती महीनों में सुधार की रफ्तार अब भी थोड़ी धीमी है।

Related Articles

Back to top button