
अलीगढ़ में पुलिस की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। सिविल लाइन क्षेत्र की बुजुर्ग महिला अपने पति और बेटे की रिहाई के लिए CO सिविल लाइन अभय पांडे के पैरों में गिरकर फरियाद करती नजर आई। जिसके बाद पैर छूकर फरियाद कर रही महिला को CO ने जमकर फटकारा।पुलिस ने बाप-बेटे को गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया है। मामला गाय चोरी से जुड़ा है।
बताया गया कि एक सड़क पर घूम रही गाय को राजकुमार नामक व्यक्ति ने अपने घर ले जाकर बांध दिया। इसके बाद गाय के मालिक ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने बिना उचित जांच के गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पिता-पुत्र को जेल भेज दिया।
इस घटना से आक्रोशित होकर गोकुलपुर गांव के सैकड़ों लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग की। महिला द्वारा CO के पैर पकड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।