Barabanki News: मासूम बच्ची के साथ स्कूल वैन ड्राइवर ने की छेड़छाड़, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया था। जहां स्कूल वैन में कक्षा तीन की छात्रा के साथ आरोपी ड्राइवर ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले में शिकायत के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने ड्राइवर पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। वहीं काफी हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों ने स्कूल प्रबंधक से की शिकायत

दरअसल, बाराबंकी जिले के जैदपुर कोतवाली इलाके के बाबा जगजीवन दास इंटर कॉलेज के ड्राइवर द्वारा स्कूल वैन में एक मासूम बच्ची से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, ड्राइवर की छेड़छाड़ से डरी सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को सारी दास्तान सुनाई। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी। लेकिन शिकायत के बावजूद भी स्कूल प्रबंधक ने ड्राइवर पर कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जब दूसरे दिन सुबह आरोपी ड्राइवर स्कूल ले जाने के लिए छात्रा के घर पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा फूटा। इस दौरान नाराज परिजन स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button