International Yoga Day: सीएम योगी ने राजभवन में किया योग, बोले- योग मानवता के लिए जरूरी है…

आज देश में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है, साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में योग किया। इस दौरान सीएम ने कहा, 200 से ज्यादा देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है।

सीएम बोले, मोदी जी ने योग पूरी दुनिया में पहुंचाया है। 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई। आज विश्व योग दिवस कार्यक्रम हो रहा। योग मानवता के लिए जरूरी है। कोरोना महामारी को सबने झेला है। योग अनुशासन से ही जुड़ा है। भारत का अमृत वर्ष भी है। 2 साल बाद सामूहिक योग कार्यक्रम मनाया जा रहा है। योग से प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ेगी।

समूचे विश्व में 21 जून योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून को ही योग दिवस मनाए जाने के पीछे भी कई कारण है। दरअसल इसके पीछे की मुख्य वजह ये है कि, 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं।

Related Articles

Back to top button