
नई दिल्ली। इस साल के iPhone 18 Pro डिवाइस को लेकर यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि यह Pro Max से कितना अलग है? अगर आप Pro खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि इसका फॉर्म फैक्टर, कलर और हाथ में लगने वाला फील काफी शानदार है। खासकर ब्लैक कलर में यह डिवाइस बेहद आकर्षक लगता है।
डिजाइन में कोई बदलाव नहीं
डिजाइन की बात करें तो iPhone 18 Pro और iPhone 17 Pro में कोई बदलाव नहीं है। कैमरा मॉडल भी लगभग एक जैसे ही दिखते हैं, हालांकि ये थोड़े उभरे हुए हैं। वजन में सिर्फ 8-10 ग्राम का फर्क है। iPhone 18 Pro का वजन लगभग 204-205 ग्राम है, जबकि iPhone 17 Pro का वजन 210.6 ग्राम है। यानी यह सिर्फ 6 ग्राम ज्यादा है। हाथ में पकड़ने पर यह बेहद आरामदायक लगता है, खासकर महिलाओं के लिए यह एक परफेक्ट डिवाइस है क्योंकि उनके हाथ आमतौर पर छोटे होते हैं।
कलर ऑप्शन
iPhone 18 Pro में कुल 4 रंग उपलब्ध हैं। इसमें बरगंडी, ग्लेशियर, सिल्वर और ब्लैक कलर शामिल हैं। ब्लैक कलर में यह डिवाइस बेहद खूबसूरत लगता है और बैक फ्रेम से पूरी तरह मैच करता है।
डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी
साइज़ की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले है, जबकि Pro Max में 6.9 इंच का। ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें Ceramic Shield 2 और पीछे Ceramic Shield मिलता है। फ्रेम एल्युमिनियम का बना है। अगर फोन बार-बार गिरता है तो इसमें डेंट आ सकते हैं, इसलिए केस के साथ इस्तेमाल करना बेहतर है।
परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों डिवाइस में A20 Pro चिपसेट मिलता है। जो कुछ भी आप Pro Max में कर सकते हैं, वही आप Pro में भी कर सकते हैं। चूंकि यह फिजिकली छोटा है, टोटल स्पेस कम है, इसलिए सस्टेन्ड परफॉर्मेंस के मामले में यह थोड़ा कम है। छोटे साइज़ की वजह से गर्मी ज्यादा कंसन्ट्रेटेड होती है, जिससे GPU का थ्रॉटल स्कोर 65-68% रहता है, जबकि Pro Max में यह लगभग 80% मिलता है।
इसके अलावा Antutu स्कोर, Geekbench स्कोर और Benchmark स्कोर दोनों में एक जैसे ही रहते हैं। आपको Pro Max जैसी ही परफॉर्मेंस मिलती है। अगर आप LLM को लोकली चलाना चाहते हैं, तो Pro Max और Pro दोनों में हर सेकंड लगभग 30 टोकन मिलते हैं, जो कि बेहद शानदार है। 17 Pro Max में यह आंकड़ा 20 टोकन प्रति सेकंड था।
बैटरी और चार्जिंग
iPhone 18 Pro में 4056mAh की बैटरी है। छोटे Android फोन में 5000-6000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन Apple का हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और इकोसिस्टम बैटरी को इतना ऑप्टिमाइज़ करता है कि यह आसानी से पूरे दिन चल जाएगी। इसमें 60W फास्ट चार्जिंग मिलती है। 5 मिनट चार्ज करने के बाद आप 5-6 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं। यह 25W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
iPhone 18 Pro और Pro Max के बीच ज्यादातर अंतर सिर्फ डिस्प्ले साइज़ और बैटरी का है। इसके अलावा, इसमें कोई और कमी नहीं है। अगर आप छोटे और कॉम्पैक्ट डिवाइस पसंद करते हैं, तो iPhone 18 Pro आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।









