
लखनऊ. लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 1 मई सोमवार को बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आरसीबी ने सबसे कम स्कोर के बावजूद लखनऊ की एलएसजी को 18 रनों से हरा दिया। आरसीबी ने 20 ओवर में 126 रन बनाए, वहीं लखनऊ की टीम 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और 108 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गए। लखनऊ का इकाना स्टेडियम सोमवार को बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुई। इसी बीच RCB और LSG के बीच मैच में विवाद भी देखने को मिला। विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जमकर बहस और गर्मागर्मी देखने को मिली।
सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए RCB और LSG मैच में विवाद देखने को मिला। आरसीबी की जान विराट कोहली और लखनऊ के मेंटार गौतम गंभीर के बीच विवाद हो गया। वीडियो में गौतम गंभीर तेजी से कोहली की ओर बढ़े, स्टेडियम में दोनों के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली। इस दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जमकर बहस हुई। सांसद गौतम गंभीर का ऐसा आचरण देख सब हैरान रह गए। अदब के शहर में दो बड़े खिलाड़ियों के बीच मैदान में बहस ने लखनऊ की तहजीब को गौतम और कोहली ने शर्मसार किया।
बता दें आरसीबी ने 20 ओवर में 126 रन बनाए थे, लखनऊ के सामने 127 रनों का टारगेट था। कप्तान केएल राहुल चोटिल होकर फील्डिंग के दौरान ही बाहर हो गए थे। वो सबसे आखिर में बैटिंग के लिए आए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ऐसे में लखनऊ की टीम 108 रनों पर ही सिमट गई। इस जीत के हीरो बेंगलुरु टीम के सभी गेंदबाज और उनकी शानदार फील्डिंग रही है। बता दें, आरसीबी की तरफ से विराट कोहली (31), फाफ डु प्लेसिस (44) ने रन बनाए। वहीं लखनऊ के लिए 3 विकेट लेने वाले नवीन-उल-हक सबसे सफल गेंदबाज रहे।









