
IPL 2025 LSG vs PBKS: लखनऊ ने 7 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 49 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन 14 रन और आयुष बडोनी 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पंजाब के लिए ग्लेन मैक्सवेल, अर्शदीप सिंह और फर्ग्यूसन ने एक-एक विकेट लिया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स मुश्किल में फंस गई है। कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने चलता किया, पंत ने उनकी गेंद पर चहल को कैच थमा दिया।
इससे पहले एडन मार्कराम 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।