IPL 2026: कप्तान Shubman Gill गुजरात टाइटन्स कैंप में शामिल, 31 मार्च को होगा पंजाब किंग्स से पहला मुकाबला…

कप्तान शुबमन गिल गुजरात टाइटन्स कैंप में शामिल, 31 मार्च को होगा पंजाब किंग्स से पहला मुकाबला...इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगामी सीज़न की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुबमन गिल टीम कैंप में शामिल हो गए हैं।

कप्तान शुबमन गिल गुजरात टाइटन्स कैंप में शामिल, 31 मार्च को होगा पंजाब किंग्स से पहला मुकाबला…इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगामी सीज़न की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुबमन गिल टीम कैंप में शामिल हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ के मुताबिक टीम ने IPL 2026 को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

गुजरात टाइटन्स अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को मुलनपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद टीम 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

इसके अलावा टीम को 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है। शुरुआती चरण के ये मुकाबले टीम के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं।

बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 के पहले चरण के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट का 19वां सीज़न 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक खेला जाएगा।

इस सीज़न का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा।

बता दें, IPL 2026 के पहले चरण के मैच देश के 10 शहरों में खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।

गुजरात टाइटन्स IPL की सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक रही है। टीम ने अपने पहले चार सीज़न में से तीन बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 2022 में अपने डेब्यू सीज़न में ही खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था।

पिछले यानी IPL 2025 सीज़न में टीम ने 9 जीत, 4 हार दर्ज कीं, जबकि एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। अब शुबमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स IPL 2026 में दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज, ल्यूक वुड।

Related Articles

Back to top button