IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी को CSK ने सौंपी नई जिम्मेदारी, अब मेंटर की भूमिका में आएंगे नजर

आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा ऐलान किया है। टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को फ्रेंचाइजी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। अब धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की भूमिका निभाएंगे।

CSK ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से ही टीम की पहचान और उसके सफर का अहम हिस्सा रहे हैं। अब वह अपनी भूमिका में अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

धोनी का अनुभव और क्रिकेट की गहरी समझ टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए अहम साबित हो सकती है। मेंटर के तौर पर उनकी नई जिम्मेदारी से चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2027 से पहले नई दिशा मिलने की उम्मीद है। धोनी को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर के बाद CSK के प्रशंसकों की नजरें अब आईपीएल 2027 में उनकी भूमिका पर टिकी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button