
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। यूपी सरकार ने एक साथ 12 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। जिन आईपीएस अफसरों को ट्रांसफर किया गया है उनमें कानपुर और आगरा रेंज के आईजी भी शामिल हैं। बता दें, पिछले कुछ दिनों से यूपी में लगातार आईपीएस अफसरों के तबादले हो रहे हैं।
12 IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
नवीन अरोड़ा आगरा आईजी रेंज से हटाए गए
मोहित अग्रवाल कानपुर रेंज से हटाया गया
आईपीएस प्रशांत कुमार-II आईजी रेंज कानपुर
नचिकेत झा आईजी रेंज आगरा बनाए गए
योगेश सिंह सेनानायक 25वीं वाहिनी PAC रायबरेली
अरविंद पांडेय SP तकनीकी सेवाएं, लखनऊ
IPS संजय सिंह द्वितीय वाहिनी PAC सीतापुर
IPS कल्पना सक्सेना 47वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद
IPS राहुल यादवेंदु SP पुलिस मुख्यालय बनाए गए
राजेश सक्सेना 8वीं वाहिनी PAC बरेली भेजे गए
IPS भारती सिंह 49वीं वाहिनी PAC गौतमबुद्धनगर
विकास कुमार वैद्य 37वीं वाहिनी PAC कानपुर
IPS नवीन अरोड़ा, IG, बजट पुलिस मुख्यालय
मोहित अग्रवाल, IG, तकनीकी सेवाएं,लखनऊ
27 IAS की प्रतिनियुक्ति को मिली स्वीकृति
27 IAS की प्रतिनियुक्ति को स्वीकृति मिली है। ये सभी 27 IAS अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। केंद्र सरकार ने सूचीबद्ध करने को स्वीकृति दे दी है। ये सभी IAS अधिकारी 1990 के बैच से संबंधित हैं। जिसमें यूपी के 3 आईएएस भी शामिल हैं। यूपी के 3 अफसरों में NR गोकर्ण, दीपक कुमार,अर्चना अग्रवाल नाम शामिल है।