
वर्ल्ड डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा सैन्य घटनाक्रम सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में अमेरिकी वायुसेना के पांच रिफ्यूलिंग विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरानी हमले में अमेरिकी वायुसेना के 5 रिफ्यूलिंग विमान क्षतिग्रस्त। ईरान की जवाबी कार्रवाई।
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 14, 2026
मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हुए… pic.twitter.com/A6Xhx0JRgI
रिपोर्ट के मुताबिक ये टैंकर विमान एयरबेस पर जमीन पर खड़े थे, तभी उन पर मिसाइल हमला हुआ। हमले में विमान पूरी तरह नष्ट नहीं हुए, लेकिन उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार प्रभावित विमानों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह हमला हाल के दिनों में ईरान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई का हिस्सा हो सकता है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे वैश्विक सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं।
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक यूएस सेंट्रल कमांड की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।









