
Nora Fatehi : एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनके लाइमलाइट में आने की वजह एक फुटबॉलर है। खबरों के अनुसार, नोरा एक करोड़पति फुटबॉलर को डेट कर रही हैं, जिसके चलते उनके अफेयर की चर्चाएं जोरों पर हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में ‘दिलबर’ जैसे गानों से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली नोरा फतेही की पहचान अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बढ़ चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल मंच पर भी अपनी कला का लोहा मनवाया है। ऐसे में जब उनका नाम किसी फुटबॉलर से जोड़ा गया, तो यह चर्चा का विषय बन गया।

नोरा और फुटबॉलर के अफेयर की चर्चाएं तब शुरू हुईं, जब रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अफ्रीकी कप ऑफ नेशंस 2025 फुटबॉल मैच देखने के लिए मोरक्को गईं थीं, और वहां उन्हें एक ही शख्स के साथ दुबई और मोरक्को में स्पॉट किया गया था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह एक करोड़पति फुटबॉलर को डेट कर रही हैं। हालांकि, इस दौरान दोनों के अफेयर को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, और ना ही नोरा ने इस बारे में कोई खुलासा किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ शेयर नहीं करना चाहती हैं। वहीं 2026 में उनकी शादी की अफवाहें भी हैं, लेकिन इस संबंध में भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।









