
न्यूयॉर्क; 1 मई को आयोजित हुए वर्ल्ड फेमस फैशन शो मेट गाला काफी चर्चा में है. इसमें प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, नताशा पूनावाला व ईशा अंबानी ने शिरकत की. मेट गाला में ईशा अंबानी भी किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं लग रही थी. दीवा से कम नहीं लग रही थीं. सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी के मेट गाला लुक की जबरदस्त चर्चा हो रही है. लोग ईशा की ड्रस (डॉल बैग) की कीमत सुनकर शॉक्ड हैं.

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने आलिया भट्ट की तरह नेपाली-अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग का आउटफिट पहना था. मेट गाला के लिए ईशा ने क्लासिक गाउन को छोड़ मेड इन इंडिया सिल्क साड़ी को चुना था. इस लुक में वो कमाल की खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ईशा के डॉल बैग की हो रही है जिसकी कीमत 24 लाख 97 हजार से भी ज्यादा बताई जा रही है.










