Islamabad Talks Fail: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, समझौते के बिना लौटे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

यह अमेरिका से कहीं ज़्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है, क्योंकि ईरान ने हमारी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है।

Islamabad Talks Fail: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों देशों के बीच 21 घंटे लंबी बातचीत के बावजूद कोई समझौता नहीं हो सका। वेंस ने कहा, “बुरी खबर यह है कि हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। यह अमेरिका से कहीं ज़्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है, क्योंकि ईरान ने हमारी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम खुले दिमाग से यहां पर आए थे, लेकिन ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी। अब हम बिना किसी समझौते के अमेरिका वापस जा रहे हैं।”

वेंस ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका की प्राथमिकता यह है कि ईरान परमाणु हथियार न हासिल करे, लेकिन ईरान ने इस मामले में कोई रचनात्मक कदम उठाने की इच्छा नहीं जताई।

Related Articles

Back to top button