इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नायक का लड़कियों को लेकर विवादित बयान, कह दी ये बड़ी बात !

इस्लामिक स्कोलर जाकिर नायक वैसे भी विवादों में ही रहते हैं। भारत में उनके भाषणों पर प्रतिबंध है। उनके उपर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप हैं।

इस्लामिक स्कोलर जाकिर नायक वैसे भी विवादों में ही रहते हैं। भारत में उनके भाषणों पर प्रतिबंध है। उनके उपर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप हैं। साल 2019 में उनके खिलाफ टेरर फंडिंग के आरोप में ED ने चार्जशीट भी दायर की थी। फिलहाल जाकिर नाइक पाकिस्तान में है। कह लीजिये वहां वो एक सरकारी मेहमान के तौर पर गए हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने महिलाओं की नौकरी करने को लेकर विवादित बयान दिया था।

एक इंटरव्यू के दौरान जाकिर नाइक ने कहा था कि अपनी आम जरूरतों को पूरा करने के लिए महिलाओं को किसी भी तरह की नौकरी को करने की जरूरत नहीं है। शादी के पहले उनकी जरूरतों की जिम्मेदारी उसके पिता और भाई की है। जबकि शादी के बाद ये जिम्मेदारी उसके पति की होगी।

शरीयत के खिलाफ न हो नौकरी

महिलाओं के नौकरी करने के सवाल पर जाकिर नाइक ने कहा, “अगर महिलाएं नौकरी करना चाहती हैं तो वो नौकरी कर सकती हैं, लेकिन वो शरीयत के खिलाफ नहीं होनी चाहिए। शादी से पहले उन्हें अपनी नौकरी के लिए अपनी पिता से सलाह लेनी चाहिए, जबकि शादी के बाद उन्हें अपने पति से बात करनी चाहिए। वहीं, अगर शादी के पति से नौकरी करने की इजाजत मिल भी जाती है,लेकिन वो नौकरी शरीयत के खिलाफ है तो ये हराम है।”

जाकिर नाइक ने आगे कहा, “महिलाएं मीडिया की नौकरी नहीं कर सकती हैं। अगर कोई महिला 30 मिनट के लिए टीवी पर आती है तो अगर महिला एंकर को देखकर भी पुरुष के मन में अगर कुछ नहीं होता तो उसे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है। अगर 20 मिनट तक महिला को देखने के बाद हलचल पैदा नहीं हो रही है तो उसके दिमाग में दिक्कत है।”

पाकिस्तान में ही होने लगा विरोध

जाकिर नाइक के इस बयान के बाद पाकिस्तान की ही महिलाएं उनके विरोध में उतर आईं। पाकिस्तान के ही न्यूज-आई की अब्सा कोमल ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है, ‘ इस परेशान और यौन रूप से कुंठित व्यक्ति जाकिर नाइक की मदद भगवान करें, जिसने भी ये सोचा था कि उसे पाकिस्तान का राजकीय अतिथि बनाना चाहिए, भगवान उसकी भी मदद करे।

Related Articles

Back to top button