इसरोः PSLV-C52 की सफलता पुर्वक लॉन्चिंग, दो छोटे सह-यात्री उपग्रहों के साथ किया लॉन्च…

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने इस साल का अपना पहला सैटेलाइट लॉन्च किया है। आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से यह सैटेलाइट लॉन्च किया गया। ये प्रक्षेपण सोमवार की सुबह 5:59 बजे मिशन पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C52) को अंतरिक्ष में भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, इसरो ने धरती के पर्यवेक्षण उपग्रह के साथ दो छोटे सह-यात्री उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में भेजा है। इसरो ने सोमवार की सुबह PSLV-C52 मिशन के तहत 3 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। इसमें से एक EOS-04 रडार इमेजिंग है, जिसे कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान और बाढ़ और मौसम की स्थितियों के संबंध में हाई रेजोलूशन फोटोज भेजने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Related Articles

Back to top button