जैसे जैसे यूपी उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे राजनैतिक पार्टियों में हलचल तेज होती जा रही है। सभी पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कर्म में आगे बढ़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कस्ते हुए बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि, “चुनाव में BJP नहीं बल्कि उनकी जगह अधिकारी लड़ते हैं…”
दरअसल, रविवार यानी 27 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नोएडा पहुंचे थें। यहां अखिलेश सपा के संस्थापक सदस्य प्रदीप कपूर की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान प्रदीप कपूर के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है।
उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सहारे चुनाव नहीं लड़ रही है। भाजपा अधिकारियों के बलबूते चुनाव लड़ रही है, इसलिए उपचुनाव में हार निश्चित है। वहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि, “बीजेपी मीडिया वालो को भी नहीं बक्श रही है।”
13 नवंबर को होगा उपचुनाव
बता दें, उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आगामी 13 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में लोकसभा चुनाव के बाद इस उपचुनाव में बीजेपी और सपा के बीच छिड़ी इस जंग में किसकी जीत होगी और किसकी हार, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।