
उत्तर-प्रदेश के BSP विधायक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके घर पर आयकर विभाग की छापे चल रही हैं। जिस पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने ट्विटर कर लिखा कि BSP के विधायक उमाशंकर सिंह ने हमेशा अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाया है। जबसे वह बसपा में शामिल हुए हैं, उनके खिलाफ किसी भी अवैध संपत्ति अर्जित करने या अन्य किसी गलत कार्य की शिकायत नहीं आई है। वे एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रवासियों के बीच सम्मानित हैं और उनकी छवि हमेशा साफ रही है।
हालांकि, पिछले दो वर्षों से वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में आयकर विभाग द्वारा उनके खिलाफ हालिया कार्रवाई विवादास्पद बन गई है। यदि आयकर विभाग को उनके खिलाफ कोई शिकायत मिली थी, तो उन्हें उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, ठीक होने के बाद उनसे पूछताछ करनी चाहिए थी।
मायावती ने कहा कि, हम किसी भी सरकारी विभाग के कामकाज में दखल नहीं देना चाहते, लेकिन यह बात स्पष्ट है कि अति-गंभीर बीमारी के दौरान इस तरह की कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता के खिलाफ है। उमाशंकर सिंह को इस कठिन समय में न्याय और समझ की आवश्यकता है, ताकि वे अपनी बीमारी से उबर सकें और अपना काम जारी रख सकें।









