
डिजिटल डेस्क- इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस्लान धर्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जॉर्जिया मेलोनी ने इस्लाम को लेकर बड़ा बयान दिया है.
जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि यूरोप में इस्लाम को बढ़ावा देने की कोशिश चल रही है. पीएम जॉर्जिया मेलोनी का कहना है कि इस्लामी संस्कृति और यूरोपीय सभ्यता के मूल्यों और अधिकारों के बीच तालमेल से जुड़ी समस्या है. ये यूरोप शहर के मूल्यों के खिलाफ है.
उन्होंने आगे सऊदी अरब पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साऊदी अरब इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्रों को आर्थिक मदद मुहैया करा रहा है. सऊदी को लेकर उन्होंने कहा कि उस देश में शरिया कानून लागू है.









