Jalaun: प्रशासन ने गौ मांस तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति की गई कुर्क

यूपी के जालौन जिले में डीएम के आदेश पर गौ मांस की तस्करी करने वाले 6 तस्करों के खिलाफ संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई की गई।

उत्तर प्रदेश के जालौन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गौमांस की तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रशानस ने सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान तस्करों की संपत्ति को प्रशासन के द्वारा कुर्क कर दी गई है। जिसमें करोड़ों की संपत्ति शामिल है। इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने दी।

करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क

यूपी के जालौन जिले में डीएम के आदेश पर गौ मांस की तस्करी करने वाले 6 तस्करों के खिलाफ संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन ने कुल 1 करोड़ 14 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की गई, जिसमें 1 करोड़ 9 लाख रुपे बैंक खातों के जरिए और 5 लाख रुपए का कंटेनर ट्रक जब्त किया गया है।

21 हजार किलो गौ मांस हुआ था बरामद

गौरतबल है कि 21 दिसंबर 2023 को जालौन जिले की एट पुलिस थाना ने एट टोल प्लाजा के पास से गौ मांस का एक कंटेनर पकड़ा था। जांच के दौरान पुलिस को 21 हजार किलो गौ मांस बरामद हुआ था। वहीं तस्करों के द्वारा सीफूड के नाम से गौ मांस की तस्करी की जा रही थी। जिसे चेन्नई रास्ते गल्फ देशों में तस्करी करते थे।

Related Articles

Back to top button