
जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग क्षेत्र में हाल ही में हुए हिमस्खलन ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। इस घटना में कई होटलों को नुकसान पहुंचा है, और यह बर्फबारी की वजह से हुआ। इलाके में भारी बर्फबारी हो रही हैं, जिसके कारण हिमस्खलन की यह घटना हुई और कई होटल बर्फ के नीचे दब गए।
सोनमर्ग क्षेत्र में अत्यधिक बर्फबारी और ठंड के कारण हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया हैं। इस दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर कई होटलों की छतें और दीवारें ढह गईं। इसके कारण होटल में ठहरे हुए पर्यटक और कर्मचारी भी दहशत में आ गए। हालांकि, राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है।
बता दें, स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्यों के लिए टीमें भेज दी हैं और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। बचाव दलों द्वारा होटलों में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, इलाके में बर्फ हटाने का काम भी जारी है ताकि यातायात फिर से बहाल किया जा सके।
सोनमर्ग में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण पर्यटन उद्योग पर भी असर पड़ा है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे इस समय के दौरान अत्यधिक बर्फबारी वाले इलाकों में यात्रा से बचें। साथ ही, यात्रियों को अलर्ट रहने और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
हिमस्खलन की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस इलाके में भविष्य में कड़ी निगरानी रखने का फैसला किया है। बर्फबारी से होने वाली इस तरह की घटनाओं को कम करने के लिए नए उपायों पर विचार किया जा रहा है। इस समय क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन हर पहलू पर नजर बनाए हुए है।









