जामुन कई बीमारियों के लिए है रामबाण…लेकिन इसके अधिक सेवन से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं

जामुन गर्मी के मौसम में बहुतायत में आने लगते हैं। इसे जावा प्लम भी कहा जाता है, यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है और कई बीमारियों से बचाता है। जामुन खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने के साथ-साथ अनगिनत फायदे मिलते हैं।

भारतीय ब्लैकबेरी यानी जामुन गर्मी के मौसम में बहुतायत में आने लगते हैं। इसे जावा प्लम भी कहा जाता है, यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है और कई बीमारियों से बचाता है। जामुन खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने के साथ-साथ अनगिनत फायदे मिलते हैं। यह न सिर्फ शरीर में खून की कमी को पूरा करता है बल्कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की भी बेहतरीन दवा है। जामुन के गूदे के साथ-साथ जामुन की गुठली और पत्ते कई बीमारियों से बचाते हैं। जहां एक ओर ये सेहत के लिए अच्छे होते हैं वहीं कई बार ये हानिकारक भी साबित हो सकते हैं।

बहुत से लोग जामुन के फायदों के बारे में जानने के बाद इसका अधिक सेवन करने लगते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार किसी भी चीज का सेवन औषधि के रूप में ही करना चाहिए। यानी सीमित मात्रा में। कई बार इसका अधिक सेवन कई अन्य बीमारियों की वजह भी बन जाता है। जानिए ज्यादा मात्रा में जामुन का सेवन करने पर आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है-

रक्त शर्करा असंतुलन
आमतौर पर आयुर्वेद के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए जामुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। जामुन के फल या गुठली के पाउडर को आहार में शामिल कर इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन कई लोग इसे कंट्रोल करने के लिए बहुत ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं जिससे लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

कब्ज़
जामुन विटामिन सी से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।

मुंहासा
अगर आप जामुन का अधिक सेवन करते हैं तो यह आपकी त्वचा के लिए समस्या पैदा कर सकता है। मुंहासे निकल सकते हैं।

उल्टी की समस्या
जामुन खाने के बाद कई लोगों को उल्टी की समस्या हो जाती है। अगर आपको भी कोई समस्या है तो बेहतर है कि आप इसका सेवन न करें।

Related Articles

Back to top button