
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी भी आगरा से वर्चुअली जुड़े हैं। पीएम ने मथुरा,आगरा, बुलंदशहर के मतदातओं से संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कहा, आज देश के लिए बहुत दुखद खबर आई। लता दीदी के निधन की दुखद खबर मिली। आज हमसब दुखी हैं,पूरा देश दुखी है। लता दीदी देश में खालीपन छोड़ गईं। इस खालीपन को भरा नहीं जा सकता है। लता दीदी हमारे बीच हमेशा उपस्थित रहेंगी। दुनिया भर में लता दीदी के चाहने वाले हैं। आनेवाली पीढ़ी उन्हें हमेशा याद रखेगी।
पीएम बोले, उत्तर प्रदेश देश की धड़कन है। यूपी ने देश को हमेशा दिशा दिखाई है। इसबार चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा ‘विकास’है। यूपी का सबसे तेज विकास इसबार मुद्दा है। पहले की सरकारें तीर्थ क्षेत्रों को भूल गई थी। इन लोगों को अब सपने में कृष्ण की याद आती है। पिछली सरकारों ने यूपी बेहाल कर दिया था।
पिछली सरकारों में अपराधियों के हौसले बुलंद रहते थे। बीच हाईवे पर अपराधी लूटपाट करते थे। पिछली सरकार में अवैध कब्जे आमबात थी। पहले की सरकारें भय फैलाने में जुटी थीं। हम भविष्य के निर्माण में लगे हैं। हम हाईवे-एक्सप्रेस वे बनाने में जुटे हैं। बेटियों को सुरक्षित स्कूल जाने का माहौल हैं।
आज अपराधी या तो जेल गए या प्रदेश छोड़ गए। पहले की सरकारों में तिजोरी भरने का खेल था। आज ऐसे लोगों का खेल ही बिगड़ गया है। हमारे लिए सत्ता सिर्फ सेवा का रास्ता है। हमारी सरकार गांव-गरीब को सशक्त बना रही। कोरोना से पूरी दुनिया प्रभावित हुई। आज भारत के प्रयासों से दुनिया सीख रही।
अन्न योजना से करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन दिया। चावल,गेहूं,दाल,तेल गरीब के घर पहुंचाया। आयुष्मान योजना से गरीब को 5 लाख तक का इलाज। आवास योजना से गरीबों को घर दिया जा रहा। कोरोना से बीते 2 साल कठिनाई से गुजरे है। ये नकली समाजवादी गरीबों को घर नहीं दे पाए थे। देश का विकास सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है।
विपक्ष को सिर्फ सरकार बनाने से मतलब है। गन्ना किसानों का डेढ़ लाख करोड़ का भुगतान किया। पहले गन्ना माफिया,पर्ची माफिया अपनी जेब भरते थे। सम्मान निधि भी किसानों के लिए बड़ी ताकत बनी।
