जौनपुर: तेज रफ्तार बस की टक्कर से 3 की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

चार थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है ताकि स्थिति को काबू किया जा सके। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के ताखापूर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दी।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बस चालक को हिरासत में लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। चार थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है ताकि स्थिति को काबू किया जा सके। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button